बेंगलुरु में बुधवार 19 मई को दोपहर के समय लगभग 1.30 बजे लोगों में उस समय दहशत फैल गई, जब एक रहस्यमयी तेज आवाज लगभग सभी लोगों ने सुनी। बताया जा रहा है की बेंगलुरु शहर के पूर्वी इलाकों में एक बहुत तेज आवाज ने वहां के लोगों में दहशत फैला दी। आनन फानन में लोग घर से बहार निकल कर सुरक्षित जगह पर भागे।
बेंगलुरु में रहस्यमयी आवाज
आपकी जानकारी के लिए बता दें की बेंगलुरु निवासियों ने सोशल मीडिया पर ये किस्सा साँझा किया है। लोगों ने दावा किया की वहां भूकंप आया था। उनका दावा था की उनके घरों की खिड़कियां पांच सेकंड तक हिलती रहीं। ये आवाज कुछ अजीब किस्म की थी जिसे पहले कभी नहीं सुना गया।बेंगलुरु में रहस्यमयी आवाज पर किए जा रहे दावे
इस आवाज को लेकर लोग तरह-तरह के दावे करते हुए दिखाई दिए। कुछ ने कहा की ये भूकंप था तो कुछ ने इसे फाइटर प्लेन की आवाज बताया।आवाज का नहीं मिला कोई सोर्स
सूत्रों की माने तो यह अजीबो-गरीब आवाज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, कल्याण नगर, एमजी रोड, मराठाहल्ली, ह्वाइटफील्ड, सरजापुर, इलेक्ट्रानिक सिटी, हेब्बागोडी, आदि में सुनी गई। आपको बता दें की इस अजीबोगरीब आवाज के केंद्र बिंदु का अब तक पता नहीं चल पाया है। जांच एजेन्सिया इसके पीछे की वजह जुटाने में लग गई हैं। ये भी साफ़ किया गया है की ये भूकंप नहीं था क्योकि भूकंप आने पर उसका पता लगाया जा सकता है मगर ऐसी कोई भी जानकारी किसी रिकॉर्ड में नहीं है।वायुसेना की ली जा रही है मदद
जैसा की लोगों ने ये अंदेशा लगाया की शायद ये फाइटर प्लेन की भी आवाज हो सकती है जो ज्यादा नीचे उड़ान भर रहा हो, इस बात को वायुसेना से पूछा गया है। अभी वायुसेना के जवाब का इंतज़ार किया जा रहा है।
बेंगलुरु में रहस्यमयी आवाज लोगों में दहशत, दावा आवाज से- 5 सेकंड तक हिलती रहीं खिड़कियां
Reviewed by Admin
on
मई 20, 2020
Rating:
Reviewed by Admin
on
मई 20, 2020
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: