लड़कियों को लड़कों की यह चीज सबसे ज्यादा पसंद होती है

अगर आप पुरुष हैं तो आपने भी कभी ना कभी सोचा होगा की लड़कियों को लड़कों में क्या पसंद होता है। वो क्या चीज है जिससे लड़कियां इम्प्रेस होती हैं। क्या उन्हें शानदार बॉडी पसंद है। क्या उन्हें आपका पैसा पसंद है। क्या फेस उनकी पहली पसंद है। 

लड़कियों को लड़कों की यह चीज सबसे ज्यादा पसंद होती है
What Girls want in a Guy
इतने सारे सवाल, किसी भी पुरुष के मन में उठना एक आम बात है। तो आइए जान लेते हैं लड़कियों की पसंद के बारे में कुछ बातें। 

लड़कियों को लड़कों की यह चीज सबसे ज्यादा पसंद होती है

अगर आपको लगता है की लड़कियां आपके गोरे रंग या काले रंग की वजह से आपको पसंद करेंगी, तो आप एकदम गलत हैं। 
लड़कियां आपका रंग नहीं बल्कि ये देखती हैं की आप खुद को किस तरह से रखते हैं, मतलब वो इन चीजों को हमेशा नोटिस करती हैं :-
  1. आपके दांत अच्छे से साफ हैं या नहीं।
  2. आपने अपने बालों की किस तरह से केयर की है। कहीं वो बिखरे तो नहीं हैं।
  3. आपकी आँखों के साइड में कचरा ना हो इस बात का ध्यान रखना जरुरी है।
  4. आपकी बॉडी से दुर्गंध तो नहीं आ रही है।
  5. भले ही आपने ब्रांडेड कपड़े पहने हो या नहीं। आप उन कपड़ों में अच्छे लग रहे हैं या नहीं, ये बात लड़कियां सबसे ज्यादा नोटिस करती हैं।
  6. लड़कियों को देखते समय अगर आप उन्हें घूरते हैं तो ये बात भी वो नोटिस करती हैं। ये बात उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं होती है।
  7. आपके जूते हमेशा साफ़ होंगे तो ये बहुत अच्छा होगा। लड़कियों को साफ जूते रखने वाले लड़के हमेशा पसंद आते हैं।
  8. हाथ में एक अच्छी घड़ी पहनी हो तो ये आपकी पर्सनालिटी में चार चाँद लगा देती है।
  9. जरुरी नहीं की आप बॉडीबिल्डर ही हो , मगर एक अच्छी पर्सनालिटी के लिए आप थोड़ी बहुत एक्सरसाइज घर पर भी करते रहेंगे तो आप ज्यादा अट्रेक्टिव लगेंगे।
ये तो थी आपके लुक को लेकर कुछ बातें। अब जान लेते हैं आपके नेचर में उन्हें क्या पसंद होता है और क्या उन्हें पसंद नहीं आता है।

लड़कियों को ऐसा नेचर पसंद होता है 

  1. लड़कियों को सबसे ज्यादा वो लड़के पसंद आते हैं जिनमे “Confidence” होता है। जो अपनी बात को पुरे Confidence से बोलता है फिर चाहे वो किसी लड़के से बात कर रहा हो या किसी लड़की से। लड़कियां दूर से ही ऐसे लड़कों को नोटिस कर लेती हैं। 
  2. हेल्प करने के बहाने अगर आप किसी लड़की से चेप हो रहे हैं तो वो इस बात को बहुत जल्दी नोटिस कर लेती है। हेल्प करते हुए ध्यान रखे की आप ज्यादा चेप ना हों। 
  3. लड़की चाहे कोई भी हो उसे बोरिंग लड़का बिलकुल पसंद नहीं होता है थोड़ा फनी नेचर वाला लड़का ही लड़कियों की पहली पसंद होता है। 
  4. आपके बात करने का तरीका भी लड़कियों को अट्रेक्ट करता है। अगर आप बात करने में अच्छे नहीं है तो ये आपके लिए सबसे बड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। इसका एक विकल्प है “Confidence”. अगर आप खुद में Confidence लाने में कामयाब होते हैं तो आपके बात करने का तरीका अपने आप ठीक हो जाता है। 
  5. महिलाओं का सम्मान करने वाले लडके भी लड़कियों की पहली पसंद होते हैं। 
  6. खुशमिजाज लड़के भी लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद होते हैं। सिचुएशन चाहे जैसी भी हो अगर आप हमेशा खुशमिजाज रहते हैं तो लड़कियां बहुत जल्दी इम्प्रेस होंगी।
लड़कियों को लड़कों की यह चीज सबसे ज्यादा पसंद होती है लड़कियों को लड़कों की यह चीज सबसे ज्यादा पसंद होती है Reviewed by Admin on जनवरी 22, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.