पालक-आलू भाजी - माइक्रोवेव रेसिपी

आज हम पालक-आलू भाजी को माइक्रोवेव की मदद से बनाना सीखेंगे.

सामग्री

  • 5-6 माध्यम आकार के आलू
  • 1  1/2 कप कटा पालक
  • एक हरी मिर्च
  • चुटकी भर हिंग
  • 1/2 छोटा चम्मच तेल
  • नमक स्वाद अनुसार

बनाने की विधि

आलू छीलें तथा टुकड़ों में काट लें. माइक्रोवेव कुकिंग बाउल में तेल डालकर उसे हाई लेवल पर चार मिनट तक माइक्रोवेव करें. हिंग, जीरा चटकाकर आलू डालकर हाई लेवल पर तीन मिनट माइक्रोवेव करें. फिर इसमें पालक डालकर चार मिनट हाई लेवल पर माइक्रोवेव करें. चपाती या परांठे के साथ सर्व करें.
पालक-आलू भाजी - माइक्रोवेव रेसिपी पालक-आलू भाजी - माइक्रोवेव रेसिपी Reviewed by Admin on जुलाई 24, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.